#बस्ती_न्यूज
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर छावनी बाजार के पास एक डीसीएम सांड से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह डीसीएम गुजरात से असम के लिए सोलर पैनल लेकर जा रहा था। हादसे में डीसीएम के चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना अयोध्या-बस्ती लेन पर हुई, जहां डीसीएम एक सांड से टकराने के बाद पलट गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और टोल प्लाजा के कर्मी मौके पर पहुंचे। चौकड़ी टोल प्लाजा के पेट्रोलियम कर्मी हाइड्रा क्रेन की मदद से डीसीएम को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। वाहन को हटाने के बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सांड से टकराकर डीसीएम पलटी:अयोध्या-बस्ती हाईवे पर हादसा, चालक-खलासी को मामूली चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












