महराजगंज के निचलौल में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भोर से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पैदल, निजी वाहनों और अन्य साधनों से इटहिया धाम पहुंचे। सुबह से देर शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, पार्किंग, दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था व्यवस्थित रखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 47 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा एवं अंतिम सोमवार 24 अगस्त को है। सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ होगा। नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के एक साथ पड़ने से इटहिया धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। उमड़ी भारी भीड़ ने पंचमुखी शिव मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था और भक्ति को दर्शाया। पूरे सावन माह में इटहिया धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाग पंचमी पर इटहिया धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












