Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नदी में फिर कटान शुरू:मईपुर में तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता,...

सरयू नदी में फिर कटान शुरू:मईपुर में तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता, बचाव कार्य जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मईपुर क्षेत्र में सरयू नदी का कटान एक बार फिर शुरू हो गया है। नदी के लगातार कटाव से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा, तो खेतों के साथ-साथ आबादी वाले क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते हैं। कटान की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से बचाव एवं कटानरोधी कार्य किया जा रहा है। नदी के तेज बहाव और कटान को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित स्थानों पर लगातार काम जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण कटान देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी के कटान से उन्हें हर साल भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और बाढ़ खंड विभाग से मांग की है कि कटान प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य को और तेज किया जाए, ताकि उनके खेतों और आबादी को सुरक्षित रखा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular