Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनहा थाने में समाधान दिवस में 8 मामले आए:एक शिकायत का मौके...

सोनहा थाने में समाधान दिवस में 8 मामले आए:एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण, राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाने में 9 मई को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह और नायब तहसीलदार सोनहा कृष्ण मोहन यादव की संयुक्त अध्यक्षता में यह समाधान दिवस आयोजित हुआ। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देश पर किया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 4 आवेदन पत्र और पुलिस विभाग से संबंधित 4 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। पुलिस विभाग से संबंधित एक शिकायत और राजस्व विभाग से संबंधित एक पूर्व शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान अमरौली शुमाली निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव में चकबंदी के बाद लगाए गए पत्थरों को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया है। इस मौके पर चौकी प्रभारी असनहरा जितेंद्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक पिंटू पांडे सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments