शनिवार को इटवा क्षेत्र के बलुआ चौराहे पर एक बाइक और इलेक्ट्रिक टेम्पो की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में घायल महिलाओं के हाथ और पैर टूट गए हैं। घायलों की पहचान पुष्पा पांडे (50 वर्ष, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र) और दुलारी देवी (60 वर्ष, तहसील डुमरियागंज) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी इटवा में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी इटवा के चिकित्सक डॉ. शमीम खान ने बताया कि दो घायल महिलाएं लाई गई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, घायल महिलाओं का इलाज बस्ती जिला अस्पताल में जारी है। थाना त्रिलोकपुर पुलिस घटना की अभिज्ञता जाहिर की है
इटवा में बाइक-टेम्पो टक्कर, दो महिलाएं घायल:बलुआ चौराहे पर हादसा, बस्ती रेफर किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












