HomeHealth & Fitness25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, भैंस...

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, भैंस चोरी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

IMG-20260510-WA0000कौशाम्बी। जिले में पशु चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मंझनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस तथा नकदी बरामद की है।जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को थाना मंझनपुर क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि 29/30 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उनकी भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए। वहीं भेलखा गांव निवासी अर्जुन कुमार सरोज ने भी दो भैंस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं के आधार पर थाना मंझनपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर जांच तेज की गई। बीते सात मई को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इस गिरोह से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए थे। गिरोह के अन्य फरार आरोपी रईश अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी तुर्तीपुर थाना करारी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापुर के पास मौजूद है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा 2070 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंसें चोरी की थीं। चोरी की भैंसों को उन्नाव स्थित बूचड़खाने में 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था और रकम आपस में बांट ली गई थी। आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में पांच हजार रुपये आए थे, जिनमें से 2070 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं जबकि बाकी रकम खर्च हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments