Homeक्राइम (Crime)UP: नाबालिक के अपहरण का मामला आया सामने, एफआईआर दर्ज, लेकिन दो...

UP: नाबालिक के अपहरण का मामला आया सामने, एफआईआर दर्ज, लेकिन दो हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की को नौकरी का प्रलोभन देकर बहला-फुसला कर भगाने और उसका अपहरण करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन घटना के लगभग दो हफ्ते से अधिक होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है और पीड़ित पिता अधिकारियों और थाने का चक्कर काटने को मजबूर है।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता द्वारा थाने में तहरीर दिया गया है कि मेरी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे यमुना प्रसाद इंटर कॉलेज विद्या भवन नरायनपुर अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पूरे गांव में उसकी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला सका। बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी भी मेरी बेटी को वापस लाने में नाकामयाब है।

Also Read; UP: बारिश बनी हादसे की वजह! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

पीड़ित पिता ने थक-हार कर एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। आरोप लगाया है कि अछूवी गांव निवासी आनंद तिवारी ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नौकरी का लालच देकर अपहरण कर लिया है। इसके साथ ही तहरीर में अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि गांव के ही एक पूर्व प्रधान द्वारा फोन पर बताया गया कि आपकी लड़की थाने पर आ गई है लेकिन थाने पर जाने के बाद वहां से हमें भगा दिया गया।

Also Read: UP: 43 लाख की जमीन धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रुपये मांगने पर दी थी जान से मारने की धमकी

​ पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा मेरी नाबालिक बेटी को गायब किया गया है। अपनी बेटी के साथ कोई भी अप्रिय घटना या हत्या की आशंका जताई है। बताया कई बार थाने पर गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है कि जो भी इसमें दोषी पाया जाता है उनके ऊपर कठोर कार्रवाई हो और मेरी बेटी को वापस लाया जाए। दो हफ्ता से अधिक हो गया अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और नाबालिग की कुशल बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पीड़ित पिता को उसकी नाबालिक बेटी कब तक पुलिस घर वापसी कराती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments