Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा झुगींनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां तेज:श्रावण तेरस पर दुबौलिया पंडूल...

बाबा झुगींनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां तेज:श्रावण तेरस पर दुबौलिया पंडूल घाट पर विशेष साफ-सफाई

#बस्ती_न्यूज

दुबौलिया पंडूल घाट स्थित पांडव युगीन बाबा झुगींनाथ मंदिर में श्रावण मास की तेरस पर होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की तेरस पर लाखों शिवभक्त बाबा झुनीनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर एक विशाल मेले का भी आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िये अयोध्या धाम से पैदल पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचते हैं और तेरस के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे आयोजन की निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments