चौक बाजार के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दूसरे चरण में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, पोषण स्तर को बढ़ाने और पेट के कीड़ों के संक्रमण को खत्म करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह दिवस हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाता है, जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 3648 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने एक जन-जागरूकता रैली भी निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स और स्वयंसेवक पोस्टर, बैनर और ‘कृमि मुक्त’ नारों वाली तख्तियां लेकर विद्यालय से चौक छावनी होते हुए ठेकी चौराहा से वापस विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद और रामसुखी यादव ने किया, जबकि संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी एल्बेंडाजोल गोली:चौक बाजार में 3648 छात्रों को दवा खिलाई, एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







