ठूठीबारी: सीमावर्ती गांव इटहिया की रंजीता देवी ने मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से इको-फ्रेंडली अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय शुरू किया है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत प्रशिक्षण और जिला प्रशासन के सहयोग से यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बनी है। रंजीता देवी ने पंचमुखी शिव मंदिर में प्रतिदिन चढ़ाए जाने वाले फूलों का उपयोग कर रोजगार की संभावना तलाशी। पर्यटन विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1.5 लाख रुपये के बैंक ऋण से अगरबत्ती निर्माण का कार्य शुरू किया। उनका यह व्यवसाय अब लगभग 4 लाख रुपये के कारोबार में बदल गया है। रंजीता अपनी टीम के साथ प्रतिदिन मंदिर से फूल एकत्र करती हैं। इन फूलों को सुखाकर सुगंधित इको-फ्रेंडली अगरबत्तियां तैयार की जाती हैं। इस पहल से मंदिर परिसर की स्वच्छता बनी रहती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। रंजीता ने अब तक 75 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया है। इनमें से 10 महिलाओं ने बैंक से तीन-तीन लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी अगरबत्ती निर्माण इकाइयां स्थापित की हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। रंजीता ने समय पर अपना पहला ऋण चुकाया, जिसके बाद उन्हें 4.5 लाख रुपये का अतिरिक्त बैंक ऋण प्राप्त हुआ। उनके बढ़ते व्यवसाय को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी 8.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। वाइब्रेंट विलेज योजना फेज-2 के तहत महिलाओं के लिए वर्किंग शेड और आधुनिक अगरबत्ती निर्माण मशीनें स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रंजीता देवी ने मंदिरों के फूलों से बनाई अगरबत्ती:इटहिया में 75 महिलाओं को प्रशिक्षण, 10 ने शुरू किए उद्योग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












