Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा हरदेव नाथ धाम में:श्रद्धालुओं ने भगवान...

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा हरदेव नाथ धाम में:श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर की पूजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बहादुरपुर क्षेत्र स्थित बाबा हरदेव नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा हरदेव नाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों में भी मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र के कई परिवारों में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। कुछ परिवारों के सदस्य कांवड़ लेकर अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बाबा भदेश्वर नाथ धाम की ओर प्रस्थान कर रहे थे, वहीं उनके घर के अन्य सदस्य स्थानीय बाबा हरदेव नाथ मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे थे। श्रद्धालुओं श्रुति कुमार अग्रहरि, रामकिशन परमार्थी, संजय सिंह और जगराम यादव ने बताया कि सावन में भगवान शिव की आराधना करने से मन को शांति मिलती है और परिवार पर बाबा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा हरदेव नाथ धाम में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल छाया रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments