HomeHealth & Fitnessआकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से...

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के घूरे गांव में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हेरहंज निवासी दयानंद साव (28), संदीप साव (22) और बबलू यादव (32) घूरे गांव स्थित एक खेत में बैठे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर तीनों बचने के लिए एक बरगद के पेड़ के नीचे चले गए। तभी अचानक हुए आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों झुलस गए।

घटना की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में पुलिस की टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

वहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद दयानंद साव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप साव और बबलू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments