श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। बड़ौदा बैंक के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा निवासी फरमान अली अपनी पत्नी रुकसाना बेगम और बच्चों सना, समा व सबा के साथ बाइक से नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के आमरे भारिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बड़ौदा बैंक के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल महिला और बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में पांच घायल, महिला और बच्चे गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












