Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अलवर की युवती घर पर बिना बताए वृंदावन पहुंची:1 मई से परिवार...

अलवर की युवती घर पर बिना बताए वृंदावन पहुंची:1 मई से परिवार तलाश रहा, पिता बोले- बेटी को किसी ने देखा हो तो हमें सूचना दें


अलवर के शालीमार से 25 साल की युवती लापता है। परिवार 1 मई से युवती को अलवर से वृंदावन तक ढूंढ़ने में लगे हैं। अलवर में युवती को गौरी गोपाल आश्रम सहित कई जगहों पर देखा गया। लेकिन अब तक नहीं मिली है। इसके कारण युवती की मां की तबीयत खराब रहने लगी है। अब परिवार ने पुलिस और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। शालीमार निवासी रविंद्र डुडेजा ने बताया- बेटी नैंसी 1 मई को शाम के समय गुरुद्वारे गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। आसपास के सीसीटीवी देखे तो पता चला कि अलवर जंक्शन पहुंची है। वहां से मथुरा की ट्रेन में निकली है। युवती मथुरा के बाद वृंदावन पहुंच गई। वहां सीसीटीवी में युवती एक दो जगहों पर दिखी है। गौरी गोपाल आश्रम में बालिका को तलाश किया गया। लेकिन अब तक उसको ढूंढ़ नहीं सकते हैं। पिता बोले- बेटी बहुत धार्मिक पिता ने बताया- बेटी नैंसी बहुत अधिक धार्मिक है। वह हमेशा भजन ही सुना करती थी। घर से भी एक लौटा लेकर निकली थी। इसके अलावा उसके पास कुछ नहीं है। लेकिन अब उसका पता नहीं चलने के कारण परिवार के लोग परेशान हैं। नैंसी की मां की तबीयत भी खराब है। पिता ने कहा- बेटी का पता चलते ही सूचना दें अलवर पुलिस को भी उसकी गुमशुदी की सूचना दी है। पुलिस की टीम भी तलाश करने में लगी है। पिता का कहा- बेटी को किसी ने देखा हो तो 9828666733, 9672977000, 9413303432 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments