Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरकारी अस्पताल में निजी लैब की पर्चियां मिलीं:डॉक्टर की मेज पर मिलीं,...

सरकारी अस्पताल में निजी लैब की पर्चियां मिलीं:डॉक्टर की मेज पर मिलीं, पारदर्शिता पर उठे सवाल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ गए हैं। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति त्रिपाठी की मेज पर निजी पैथोलॉजी, लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पर्चियां पाई गई हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों ने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल में निजी जांच केंद्रों की पर्चियां मिलने से निजी पैथोलॉजी को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिल रहा है। उनका कहना है कि गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त या सस्ती जांच की उम्मीद से आते हैं, लेकिन ऐसी गतिविधियां उन्हें निजी जांच केंद्रों की ओर धकेल सकती हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का मानना है कि सरकारी अस्पतालों के भीतर निजी लैब और जांच केंद्रों का प्रचार होने से आम जनता का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से उठ सकता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि अस्पताल किसी भी निजी पैथोलॉजी या जांच केंद्र को बढ़ावा नहीं देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी ने अपनी पर्चियां वहां रखी हैं, तो उन्हें तत्काल हटवा दिया जाएगा। इस पूरे प्रकरण ने सरकारी अस्पतालों में निजी संस्थानों की बढ़ती दखलअंदाजी और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनीष श्रीवास्तव, चंद्रभान, नाजिर अली, मनीष गौतम, जय प्रकाश, अजय, दिलीप और अच्छे मौर्या ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डॉक्टर प्रीति ने बताया कि यश पैथालॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी पर्चियां लाकर टेबल पर रख गए थे। इसके बाद चिकित्सा प्रभारी पवन वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी निजी जांच केंद्र की पर्चियां अस्पताल में नहीं रखी जाती हैं। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत हटवाया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments