श्रावस्ती में आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 10 मई 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के तहत, थाना इकौना पुलिस ने कस्बा इकौना में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिसमें ठेले, रेहड़ी और दुकानें शामिल थीं। अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील भी की। इस कार्रवाई का उद्देश्य जनहित में आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना था।
श्रावस्ती में यातायात सुगम बनाने को अभियान:सड़क किनारे से ठेले, रेहड़ी और दुकानें हटाई गईं; दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












