नई दिल्ली। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है। परीक्षा आयोजित कराने वाली National Testing Agency (एनटीए) ने आज यानी मंगलवार को यह जानकारी दी।
एनटीए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा पर सवाल उठने लगे थे।एजेंसी ने बताया कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह पाया गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। इसी कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
एनटीए ने यह भी कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें, एडमिट कार्ड जारी होने का कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के अन्य माध्यमों से जारी की जाएगी।
पूरे मामले की अब सीबीआई करेंगी जांच
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि उन्हें जांच एजेंसियों से जो इनपुट मिले, उनके आधार पर पता चला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। परीक्षा की नई तारीखें, एडमिट कार्ड का शेड्यूल आदि जल्द ही एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बता दिया जाएगा। एनटीए ने बताया कि सरकार ने अब इस संभावित पेपर लीक की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी।
गौरतलब है कि नीट यूजी देशभर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षा है। पहले इसे एआईपीएमटी (AIPMT) के नाम से जाना जाता था, लेकिन वर्ष 2017 से इसकी जगह नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है।परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक नई परीक्षा तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












