महराजगंज जनपद के ग्राम बागापार टोला बेलहिया का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में बदल गया है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय निवासियों जनार्दन वर्मा, नाटे वर्मा, विजय वर्मा और गोरख वर्मा ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली वाहनों और ई-रिक्शा चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात और धूल के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे आए दिन वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को सड़क मरम्मत के लिए अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सड़क की बदहाली से पूरे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बागापार बेलहिया मार्ग गड्ढों में तब्दील:ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












