बहराइच में “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस लाइन्स में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल से दीक्षा ने प्रथम, संस्कृति ने द्वितीय और हर्षिता त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस टीम से अनुपम पटेल प्रथम, चांदनी वर्मा द्वितीय और किरन यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना विनीता रावत और पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या निशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बहराइच में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’:महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विजयी प्रतिभागी सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










