परतावल ब्लॉक क्षेत्र स्थित खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असरार खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट के बालक वर्ग के टॉपर छात्र को साइकिल प्रदान की गई। वहीं, हाईस्कूल की टॉपर छात्रा सुमैया खातून को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और उपहार भी दिए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंटरमीडिएट के सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में गुलिस्ता खातून, अफिया, वेद प्रकाश, अफ्फान खान, तुफैल अहमद, मोहम्मद उसैद खान, रेशमा खातून, सलमा खातून, मोहम्मद जैद रब्बानी और सबीहा हसन शामिल थे। इसी प्रकार, हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं में सुमैया खातून, अलीजा शेख, फरहाना आलम, अफरीन खातून, शमा खातून, राबिया खातून, नजमा खातून, साइमा खातून, मरियम खातून और मैबिश खान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने जोर दिया कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने छात्रों से कहा कि वे जीवन में कहीं भी रहें, अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष एक परिवार की तरह इस विद्यालय में आते हैं और यहां की पढ़ाई तथा अनुशासन उन्हें हमेशा प्रभावित करता है। वर्मा ने विद्यालय के शैक्षिक माहौल और शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष पटेल, नबी हुसैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सनाउल्लाह, एखलाक अहमद, विश्वामित्र यादव, राकेश यादव, दीपक पाण्डेय, शकील अहमद, इंद्रजीत तिवारी, अभय सिंह, तनवीर अहमद, साहिबा खातून, अरीबा खातून और अरशद अख्तर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
खालिद मिल्ली कॉलेज के टॉपर्स को साइकिल-सिलाई मशीन मिली:महराजगंज मे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, पूर्व जिलाध्यक्ष-ब्लॉक प्रमुख रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












