HomeHealth & Fitnessअज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, पुलिस...

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़। मध्यप्रदेश के रजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में गनियारी रोड स्थित मूंडली जोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम गनियारी रोड स्थित मूंडली जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सतीश (30) पुत्र देवकरण वर्मा निवासी ग्राम गनियारी को टक्कर मार दी,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ अस्पताल भेजा। सतीश रखवाली के लिए पैदल खेत जा रहा था, जहां बनी टापरी पर वह रात में सोता था।

रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश अपने पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं।

दस दिन पहले ही उसके दादा का निधन हुआ था, जिनका दो दिन बाद कार्यक्रम होना था। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश कर रही है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments