Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)झाड़-फूंक के बहाने पिटाई, महिला की लखनऊ में मौत:लखैया कलां में परिजनों...

झाड़-फूंक के बहाने पिटाई, महिला की लखनऊ में मौत:लखैया कलां में परिजनों ने कार्रवाई की मांग की


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लखैया कलां निवासी 38 वर्षीय सुमित्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने झाड़-फूंक करने वालों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पति शत्रुहन ने बताया कि वह 9 मई को अपनी बीमार पत्नी को झाड़-फूंक के लिए भूमिहारे बाबा की समाधि पर ले गए थे। उनका आरोप है कि रात में जब वे समाधि स्थल पर वापस पहुंचे, तो झाड़-फूंक के नाम पर उनकी पत्नी की हालत गंभीर कर दी गई थी। शत्रुहन के अनुसार, 10 मई की सुबह पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर 11 मई को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती न किए जाने पर महिला को चिनहट स्थित एवीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एवीएस हॉस्पिटल में 14 मई की शाम सुमित्रा की मौत हो गई। इस मामले में आज शत्रुहन सहित पृथ्वीराज, राम सरन और गुल्ले ने कोतवाली नानपारा में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments