हिमाचल के शक्तिपीठों में पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’, यात्रा के दौरान परिवार सहित प्रसिद्ध शक्तिपीठों का किया दर्शन
ऐतिहासिक कांगड़ा किला का किया भ्रमण किया, संग्रहालय का किया अवलोकन
जौनपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद की हालिया यात्रा के दौरान राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने शनिवार को परिवार सहित प्रसिद्ध शक्तिपीठों और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन किया।
हिमाचल पहुंचे वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने माँ ज्वाला देवी, माँ ब्रजेश्वरी, माँ चामुंडा और माँ बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक कांगड़ा किला का भी भ्रमण किया तथा वहां स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में कटोच राजवंश की सैकड़ों वर्ष पुरानी धरोहरों, शस्त्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों को संरक्षित किया गया है।
राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने कहा कि कांगड़ा की धरती आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और वीरता की गौरवशाली परंपराओं से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां के ऐतिहासिक दस्तावेजों में उल्लेख मिलता है कि महान योद्धा पोरस कटोच राजवंश से जुड़े थे, जिन्होंने सिकंदर की सेना के सामने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक वातावरण और ऐतिहासिक धरोहरें देश की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत बनाती हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की संस्कृति एवं परंपराओं की सराहना की।













