Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:शर्ट के सहारे फंदे...

श्रावस्ती में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:शर्ट के सहारे फंदे से झूलता रहा, मौत के कारणों का पता नहीं


श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गायदत्त पुरवा निवासी 25 वर्षीय फोरेंसिक टीम पुत्र तालुकदार उर्फ बाउर का शव शुक्रवार शाम बड़हिन पुरवा स्थित सत्य राम यादव के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। युवक शर्ट के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों ने बताया कि मुख्तार उर्फ ननके मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं थी। लगभग एक माह पहले उनका पथरी का ऑपरेशन भी हुआ था। एक वर्ष पूर्व उनकी शादी मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कतरा माफी निवासी हसीना से हुई थी, लेकिन दंपति की कोई संतान नहीं थी। मुख्तार अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम शहादत अली, रहीस और मेराज हैं। उनके पिता दोनों आंखों से देख नहीं सकते हैं। इस घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments