HomeHealth & Fitnessदिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट की दर को घटाकर किया...

दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट की दर को घटाकर किया सात फीसदी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 25 फीसदी से घटाकर सात फीसदी कर दिया है। इससे विमानन कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत मिली है।

अधिकारियों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 फीसदी से घटाकर सात फीसदी कर दिया है। ये रियायती दर प्रारंभिक दर पर छह महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी और आम यात्रियों को भी सस्ती हवाई यात्रा का फायदा मिल सकता है।

दरअसल किसी भी एयरलाइन के संचालन की कुल लागत का लगभग 30 से 40 फीसदी हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च होता है। दिल्ली में वैट की कटौती से एटीएफ काफी सस्ता हो जाएगा, जिससे घाटे में चल रही एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति सुधरेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments