सिसवा नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड स्थित सब्जी मंडी तिराहे पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसकी खराब स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता है। पोल का निचला हिस्सा जंग लगने के कारण अत्यधिक जर्जर हो चुका है और यह केवल कुछ हिस्सों के सहारे टिका हुआ है। वार्ड के निवासी हरिलाल सोनी, रज़ाउल अंसारी, राकेश केसरी, बबलू और सलमान ने बताया कि यह पोल पिछले तीन माह से इसी खराब स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तेज आंधी या बारिश में यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। उनके अनुसार, क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के लिए विद्युत विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के लिए विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पोल नहीं बदला गया, तो वे वार्ड के निवासियों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने पुष्टि की है कि उन्हें जर्जर पोल की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोल को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में जर्जर विद्युत पोल बना हादसे का सबब:सभासद प्रतिनिधि ने आंदोलन की चेतावनी दी, विभाग ने बदलने का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












