श्यामदेउरवा क्षेत्र के बड़हरा बरईपार में रविवार को नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ और रामलीला का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर शिव चौक, परसहिया, बड़हरा चौक और ऊटी पर स्थित शमा माता मंदिर से होते हुए बलुवाभार, परसौना, बरौली और बड़हरा से गुजरकर काली माता के तट पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित ओमकार नाथ पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा। इसके बाद कलश को वापस यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रही। मुख्य यजमान धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात आठ बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कथावाचक श्रवण व्यास द्वारा कथा का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, वीरेंद्र उर्फ मुलायम, शत्रुधन कन्नौजिया, पंकज, उमापति, नागेंद्र, राधेश्याम, कमलेश, श्रीकांत, विवेक, धर्मेंद्र, हरिनंदन, प्रिंस, सोहन, राजन, बृजेश, दीपू, राज और अच्छेलाल चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शतचंडी महायज्ञ और रामलीला का शुभारंभ:बड़हरा बरईपार में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय आयोजन शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












