महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडौरा निवासी पिंकला ने अपने पति राजकिशोर, सास पियरी, ननद पुष्पांजलि और जेठानी रीला के खिलाफ उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिंकला ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 14 माह पूर्व राजकिशोर से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके पति राजकिशोर उन्हें छोड़ने की धमकी देते हैं और मारपीट करते हैं। उनकी सास पियरी, ननद पुष्पांजलि और जेठानी रीला भी उन्हें आए दिन गाली-गलौज करती हैं, मारपीट करती हैं और जान से मारने की धमकी देती हैं। पिंकला के अनुसार, 16 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे उपरोक्त सभी लोगों ने घर पर उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब यह उनके बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो वह पुलिस को सूचना देने के लिए गड़ौरा पिकेट पर पहुंचीं। उनके पीछे उनके पति राजकिशोर, पुष्पांजलि, रीला और सास भी वहां पहुंच गए और पिकेट पर भी उनके साथ मारपीट करने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उनके पति राजकिशोर ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने धमकी दी कि यदि पुलिस उनके पति-पत्नी के मामले में हस्तक्षेप करेगी, तो वह उन्हें देख लेंगे और चूंकि वह अनुसूचित जाति (SC) से हैं, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देंगे। इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पति राजकिशोर, सास पियरी, ननद पुष्पांजलि और जेठानी रीला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विवाहिता ने पति समेत चार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:निचलौल में पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES












