Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पानी की टंकी के गार्ड रूम से बैटरी-इन्वर्टर चोरी:धौरहरा चौहान में पुलिस...

पानी की टंकी के गार्ड रूम से बैटरी-इन्वर्टर चोरी:धौरहरा चौहान में पुलिस जांच में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा चौहान गांव में रविवार रात पानी की टंकी के गार्ड रूम से बैटरी और इन्वर्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया। पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार सनी सिंह पुत्र दयाराम सिंह ने बताया कि रात में वह टावर पर सो रहे थे। सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि गार्ड रूम में रखा बैटरी और इन्वर्टर गायब था। चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। चौकीदार सनी सिंह ने तत्काल गांव के लोगों को घटना की सूचना दी और रात में ही डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में सनी सिंह ने छावनी थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments