श्रावस्ती जिले के ग्राम बैदोरा मशरिक से बुद्धीपुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में जलमग्न हो जाता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि सड़क पर अभी तक कोई पुलिया या नाली (बंबा) का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती है। जलभराव के कारण सड़क पर चलना अत्यंत कठिन हो गया है। राहगीरों को कीचड़ और गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
मार्ग पर जलभराव:बैदोरा मशरिक-बुद्धीपुरवा सड़क पर आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












