सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
सोनारी महाविद्यालय में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की, आवश्यक दवाइयां वितरित कीं तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।












