Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गणेशपुर केंद्रीय विद्यालय के सामने ट्रकों की कतार:छात्रों की सुरक्षा पर खतरा,...

गणेशपुर केंद्रीय विद्यालय के सामने ट्रकों की कतार:छात्रों की सुरक्षा पर खतरा, अभिभावक चिंतित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के गणेशपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतारें लगने से छात्रों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। इन ट्रकों के घंटों तक खड़े रहने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं साइकिल, पैदल और अन्य वाहनों से आते-जाते हैं। सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण उनकी आवाजाही बाधित होती है, जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। कई अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे रोजाना साइकिल से स्कूल जाते हैं और उन्हें हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और संबंधित विभाग से मांग की है कि विद्यालय के सामने सड़क पर ट्रकों के खड़े होने पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित निगरानी की भी अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments