श्रावस्ती :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को मंडल स्तरीय गोंडा के महाराजा सुहेलदेव सभागार में देवीपाटन मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। श्रावस्ती प्रशासन ने शुक्रवार को 4 से 5 बजे के बीच जानकारी देते हुए बताया की श्रावस्ती बलरामपुर बहराइच और गोंडा की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 18.35 करोड़ रुपये की 16 पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इन परियोजनाओं में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को विकसित करने की योजनाएं शामिल हैं। मंत्री ने अधिकारियों को पर्यटन परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक करोड़ रुपये तक की निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक तथा 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को छह माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से समन्वय और नियमित स्थलीय निरीक्षण पर भी जोर दिया। समीक्षा बैठक में गोंडा की सात परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। बहराइच में प्रज्ञा शिव शक्ति मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, जगम्रवा बाबा और समय माता मंदिर के विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई। इसी तरह, बलरामपुर में भी समय माता मंदिर के विकास की योजना पर बात हुई। श्रावस्ती के बट्ठा कुटी स्थल और सीताद्वार पर पर्यटक सुविधाओं तथा आधारभूत ढांचे के विस्तार के प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच समेत श्रावस्ती के पांडवकालीन प्राचीन मुंडा शिवाला सहित अन्य धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
देवीपाटन मंडल में धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार:18.35 करोड़ की 16 परियोजनाओं पर मंथन, श्रावस्ती में सीताद्वार समेत प्रमुख स्थलों का विकास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












