महराजगंज में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमावर्ती महराजगंज जिले में चंदन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ठूठीबारी क्षेत्र से होकर बहने वाली यह नदी अब अपने लाल निशान के पार बह रही है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गई है। ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द और नेपाल सीमा से सटे कई इलाकों में बाढ़ का पानी खेतों में घुसना शुरू हो गया है। इससे किसानों की फसलें जलमग्न हो रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे से नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। ग्रामीण लगातार नदी की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पहाड़ों पर बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए मरचहवा तटबंध पर मरम्मत और उसे मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आसपास के गांवों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित रखना है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुरक्षा और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चंदन नदी खतरे के निशान से ऊपर:पहाड़ों पर भारी बारिश से उफनाई, मरचहवा तटबंध की मरम्मत तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












