HomeUncategorizedथाना हरैया पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना करने वाले 03 अभियुक्तों को...

थाना हरैया पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन, आधार कार्ड/दस्तावेज बरामद*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,*अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनांक 08.08.2026 को थाना हर्रैया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर झपटमारी की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-97/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त गण 1. देशराज उर्फ छोटू पुत्र ज्ञानबाबू पासवान, निवासी ग्राम मिर्जापुर बालपुर, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर, 2. पवन कुमार पुत्र बच्चाराम, निवासी कहराडीह देवपुरा, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर, 3. विद्याराम उर्फ सोनू पुत्र जल्लू, निवासी ग्राम कहराडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर को थाना हरैया पुलिस उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह मय हमराह का0 नितिन चतुर्वेदी, का0 अभिषेक कुमार वर्मा एवं का0 अर्जुन वर्मा द्वारा भितवरिया कला से नौगजा जाने वाली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. देशराज उर्फ छोटू पुत्र ज्ञानबाबू पासवान, निवासी ग्राम मिर्जापुर बालपुर, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर।

2. पवन कुमार पुत्र बच्चाराम, निवासी कहराडीह देवपुरा, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर।

3. विद्याराम उर्फ सोनू पुत्र जल्लू, निवासी ग्राम कहराडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर।

 

*बरामदगी-*

* 01 अदद मोबाइल फोन

* 01 अदद आधार कार्ड

* घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह

2. का0 नितिन चतुर्वेदी

3. का0 अभिषेक कुमार वर्मा

4. का0 अर्जुन वर्मा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments