श्रावस्ती जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा वीरपुर मार्ग पर मरवटिया गांव के पास हुई। लखाही ग्राम पंचायत निवासी सुरेंद्र कुमार पांडे अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बीरपुर चौराहा जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र पांडे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुरेंद्र पांडे के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र पांडे को एक निजी वाहन से इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।
इकौना में सड़क हादसा:बाइक सवार का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












