बहराइच में एसएसबी कैंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घटना रात करीब 8 बजे नानपारा क्षेत्र के अगिया गांव की है। यहां एक बाइक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
बहराइच में बाइक-पिकअप टक्कर, तीन की मौत:एसएसबी कैंप के पास हादसा, मृतकों की पहचान नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









