#बस्ती_न्यूज
बस्ती रेलवे स्टेशन परिसर में वेंडरों से कथित वसूली को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और एक जवान के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जवान अपने ही थाना प्रभारी से तीखी बहस करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में जवान हाथ में मोबाइल लिए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह से यह कहते हुए सुना जा रहा है, “आप सिखाएंगे कि अवैध पैसा मांग रहे हैं।” दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। वीडियो में हिरासत में लिए गए कई वेंडर भी दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह विवाद स्टेशन परिसर में वेंडरों से वसूली को लेकर शुरू हुआ था। संबंधित जवान ने सफाई देते हुए कहा कि एक युवक संदिग्ध लग रहा था, इसलिए उससे केवल पूछताछ की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी विभाग में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर जांच की चर्चा है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थाना प्रभारी भी अपने मोबाइल से जवान का वीडियो बनाते दिखे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
GRP जवान और थाना प्रभारी में वसूली पर विवाद:बस्ती में जवान ने मोबाइल हाथ में लेकर एसओ से की तीखी बहस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












