श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बंबा घाट पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर में पुल की जर्जर हालत को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और यह कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जर्जर पुल के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। विशेषकर बरसात और बाढ़ के दौरान नाले में पानी का तेज बहाव होने से बड़े हादसे का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती थी। पुल की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। इस पहल के लिए मनोज श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, सुधीर वर्मा और संदीप सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की सक्रियता और प्रशासन की तत्परता से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती के जमुनहा में प्रशासन ने लिया संज्ञान, बंबा घाट पुल की मरम्मत शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












