Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा के मिहिर का आईआईएम इंदौर में चयन:कैट परीक्षा में 94 परसेंटाइल...

सिसवा के मिहिर का आईआईएम इंदौर में चयन:कैट परीक्षा में 94 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए, नगर के लोगों ने दी बधाई


सिसवा नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी मिहिर सोनी का चयन आईआईएम इंदौर में हुआ है। उन्होंने कैट (CAT) परीक्षा में 94 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की है। मिहिर सोनी के पिता संदीप सोनी आभूषण व्यवसायी हैं, और उनकी माता ज्योति सोनी गृहिणी हैं। मिहिर की प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कैट की तैयारी शुरू की। नवंबर 2025 में उन्होंने कैट की परीक्षा दी, जिसका परिणाम 24 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। मिहिर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के त्याग और प्रेरणा से ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। मिहिर का मानना है कि ईमानदारी, त्याग और पूर्ण निष्ठा से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मिहिर की इस उपलब्धि पर उनके पिता संदीप सोनी, माता ज्योति सोनी, ओ.ए. जोसफ, अधिवक्ता गोविंद सोनी, दयाशंकर सिंह, मनोज सोनी, डॉ. नीरज तिवारी, संजय सोनी, प्रमोद शर्मा, सतीश सोनी, दिनेश यादव और साहिल सोनी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments