महराजगंज नगर के फरेंदा रोड स्थित मां वैष्णवी फ्यूल स्टेशन पर मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारें लग गईं। सुबह होते ही बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखे। डीजल लेने के लिए किसान गैलन लेकर घंटों लाइन में खड़े रहे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आवश्यक सेवाओं में लगी एम्बुलेंस को भी ईंधन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पंप पर बढ़ती भीड़ और जल्द ईंधन लेने की होड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फरेंदा रोड पर वाहनों की लंबी कतारों से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पंप कर्मी लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महराजगंज जिले के अधिकांश पेट्रोल स्टेशनों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। सिंह ने आश्वासन दिया कि बचे हुए पेट्रोल स्टेशनों पर भी बहुत जल्द आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। इससे किसानों की डीजल और पेट्रोल की जरूरतें पूरी की जा सकेंगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें:बाइक, कार, ट्रैक्टर और एंबुलेंस भी लाइन में लगीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












