#बस्ती_न्यूज
मंगलवार को बस्ती-अयोध्या लेन हाईवे पर छावनी तिराहे के पास एक निजी बस से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वे तुरंत बस से नीचे उतरने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती की ओर से आ रही बस जैसे ही छावनी तिराहे पर पहुंची, उसके निचले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते धुआं काफी तेज और घना हो गया, जिससे यात्रियों में भय फैल गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद बस से धुआं निकलना बंद हो गया। इस घटना में किसी प्रकार की कोई क्षति या हताहत होने की सूचना नहीं है। धुआं बंद होने के बाद, बस में सवार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों से रवाना हुए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी:बस्ती-अयोध्या हाईवे पर घटना; कोई हताहत नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












