Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी:फरेन्दा में चोरों...

बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी:फरेन्दा में चोरों ने घर का ताला तोड़कर की वारदात, जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र में एक घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। यह चोरी निरनाम पूर्वी टोला लेदवाँ निवासी गुड्डी के घर में हुई, जहां उनकी बेटी की शादी के लिए जमा किए गए आभूषण और नकदी रखी थी। गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर शादी के लिए रखे सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरी हुए सामान में सोने की एक भर चेन, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठियां, एक झुमका, पांच झाल, तीन नथिया, तीन छोटे और दो बड़े खील, और सात नथुनी शामिल हैं। इसके अलावा, चांदी के दो पाव जेब, एक माला, दो पहुची, छह बिछुआ और छह अंगूठियां भी चोरी हुई हैं। चोरों ने घर से 5,00,001 रुपये नकद भी चुराए। चोरी हुए कुल सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। गुड्डी ने थानाध्यक्ष फरेन्दा थाना को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। वही संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र राय से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments