#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढंहुआ गांव में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी शाम करीब चार बजे परिजनों को हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम सिंह साहनी के पुत्र आयुष साहनी के रूप में हुई है। आयुष के परिवार में उसके भाई प्रिंस और बहन शीतल हैं। तीनों अविवाहित हैं। आयुष के पिता राम सिंह साहनी विदेश में मजदूरी करते हैं। परिजनों ने शाम चार बजे आयुष को घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मेढंहुआ में युवक का शव फंदे से लटका मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












