बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे 120 रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के मिश्रीलाल का कान कट गया, जबकि उनकी बेटी गौरी के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं, दूसरे पक्ष के नथाराम पुत्र सोमई के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नथाराम को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष के दो अन्य युवक भी इस मारपीट में घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बहराइच 120 रुपए के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट:वेलहन महेशपुर में हुई घटना, एक का कान कटा, कई घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












