श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड के पटखौली कलां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, पटखौली कलां निवासी सतीश उर्फ आज्ञा राम पुत्र हृदय राम और रंजीत पुत्र आज्ञा राम के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से टीवी, पंखा, कूलर, वॉशिंग मशीन, बेड, कुर्सी, मेज, रजाई, गद्दा सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। इसके अतिरिक्त, दो महिलाओं के जेवर भी आग में जल गए। लगभग 10 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल धान भी जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर सर्विस चालक राजू कुमार (इंचार्ज) और फायरमैन इंद्रजीत पटेल ने एफएसओ महोदय के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।
इकौना के पटखौली कलां में अज्ञात कारणों से लगी आग:दो परिवारों की गृहस्थी जली, लाखों का सामान राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












