बहराइच के वेलहन महेशपुर ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान पर चर्चा की। चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत के कई कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसमें सामुदायिक शौचालय और आरसी सेंटर जैसी सरकारी योजनाएं शामिल थीं। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही पाई गईं, हालांकि कुछ इंडिया मार्का हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अर्पण सैनी और सेक्रेटरी मिथलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि रवि सिंह भी अधिकारियों के साथ उपस्थित थे और उन्होंने निरीक्षण कार्य में सहयोग किया।
वेलहन महेशपुर में बीडीओ ने लगाई ग्राम चौपाल:सरकारी योजनाओं का निरीक्षण कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












