#बस्ती_न्यूज
छावनी क्षेत्र के जैतापुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता स्व. रुद्र नारायण सिंह उर्फ लल्ला सिंह को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। जैतापुर स्थित उनके सिंह सदन में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, चंद्र देव सिंह, अर्जुन सिंह, अविनाश, अंशु, एडवोकेट आलोक सिंह, अजय सिंह प्रधान सहित कई दर्जन लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। जैतापुर के प्रधान अजय सिंह ने इस दौरान स्वर्गीय रुद्र नारायण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रुद्र नारायण सिंह का जीवन सादगी से भरा था। वे कुर्ता-धोती पहनते थे और साइकिल से चलना पसंद करते थे। प्रधान अजय सिंह ने बताया कि आज भी लोग उनकी सरलता और ईमानदारी को याद करते हैं। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनका पूरा परिवार आज भी सामाजिक सरोकारिता से जुड़ा हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सामाजिक कार्यकर्ता रुद्र नारायण सिंह की पुण्यतिथि:जैतापुर में लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












