#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान संदीप उर्फ फिर (लगभग 30 वर्ष), पुत्र राम शंकर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मनसूरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
RELATED ARTICLES












