#बस्ती_न्यूज
बस्ती में पुलिस ने एक अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, लगभग 100 लीटर चोरी का डीजल, नकदी, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को पटखापुर तिराहा सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान इन तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किराए के चार पहिया वाहन से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर ट्रक और ट्रेलर की टंकियों के ताले तोड़कर डीजल चोरी करते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर छावनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान भीम पाण्डेय (पुत्र शीतल प्रसाद पाण्डेय, निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर), धीरज गोस्वामी (पुत्र सत्यनारायण गोस्वामी, निवासी उत्तेरथु गोसाई का पूरवा, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अंबेडकरनगर) और मोहन पाण्डेय (पुत्र जालंधर पाण्डेय, निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर) के रूप में हुई है। भीम पाण्डेय पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बरामद सामान में तीन पिलास, तीन बड़े स्पैनर रिंच, 1820 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक होंडा सिटी कार और लगभग 100 लीटर चोरी का डीजल शामिल है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसओजी प्रभारी विकास यादव, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव सहित छावनी थाना, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:बस्ती में तीन आरोपी पकड़े गए, 100 लीटर डीजल व औजार बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












